गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। नगर परिषद की बुधवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में करीब 18 पार्षदों के शामिल नहीं होने से बैठक नहीं हो सकी। इसके कारण शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और पूर्व के प्रस्तावों के संपुष्टिकरण की प्रक्रिया टल गई। बैठक में शामिल नहीं होने वाले पार्षद बाद में दुंदरिया स्थित रॉक गार्डेन में जुटे और नगर परिषद के कामकाज समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक का कारण पार्षदों का कहना था कि सात अक्टूबर तक एसआईआर का कार्य चल रहा है और इसमें नगर परिषद के ईओ व्यस्त हैं। ऐसे में बोर्ड बैठक के लिए ईओ को पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। पार्षदों के अनुसार बैठक में शहर की विकास योजनाओं, प्रस्तावित कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होनी है। इसके लिए ईओ की मौजूदगी जरूरी है। ...