गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना पुलिस ने करीब 13 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की धोखाधड़ी के मामले में खड़ियापाड़ा निवासी नम्नी खातून को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में बड़ाइक मुहल्ला निवासी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने चार अगस्त 2025 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।प्राथमिकी के अनुसार रविंद्र कुमार आरके डिस्ट्रीब्यूटर के प्रोपराइटर हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री करते हैं। आरोप है कि नम्नी खातून ने उनसे करीब 13 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण उधार में लिए थे। कुछ दिनों में पूरी राशि चुकाने का भरोसा दिए जाने पर पुराने परिचय के आधार पर उन्हें सामान दे दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कबाड़ व्यवसायी पर 5.89 लाख रुपये धोखाधड़ी का आरोप काफी समय बीतने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया ...