गुमला, सितम्बर 24 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के मुस्लिम बहुल इलाकों की मस्जिदों में गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर पीरो के पीर हजरत अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी रहमतुल्लाह अलैह के जन्मदिन पर कुरानखानी और फातेहाखानी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी। भरनो जमा मस्जिद में इमाम मौलाना हुसैन बांदवी ने कहा कि बड़े पीर को गौसे आजम भी कहा जाता है। वे महान सूफी संत और कादरी सिलसिले के संस्थापक थे। उन्होंने कहा कि बड़े पीर की जीवनी सच्चाई और ईमानदारी की सीख देती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए बगदाद जाते समय डाकुओं ने उनके काफिले को लूट लिया था। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ग्यारहवीं शरीफ पर फातेहा, मिलाद और दुआ मांगी डाकुओं के पूछने पर उन्होंने अपने पास 40 अशरफी होने की बात सच-सच बताई। उनकी सच्चा...