Ghumla News: 108 एंबुलेंस के चालको-कर्मियों ने मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च
गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ द्वारा शुक्रवार की शाम विभिन्न मांगों को लेकर शहर में कैंडल मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत सीएस कार्यालय के समीप से हुई । जो जशपुर रोड,पटेल चौक और मेन रोड होते हुए मार्च टावर चौक पहुंचा। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महली ने कहा कि राज्यभर में 108 एंबुलेंस के संचालन और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था सरकारी स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को उनके संबंधित जिले में पूर्ववत बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआईसी, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रमिक अधिकार पूर्ण रूप से सुनिश्चित किए जाएं। यह भी पढ़ें- Palamu News: 108 एंबुलेंस कर्मियों ने निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.