गुमला, अगस्त 3 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। डीडीसी अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में पंचायत राज विभाग के तहत गुमला सदर, रायडीह, चैनपुर और जारी प्रखंड में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चारों प्रखंडों के मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक, बीपीएम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग, पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण, जन्म-मृत्यु निबंधन, पेसा नियमावली-2025, डिजिटल पंचायत, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, पंचायत सहायता केंद्र, भारतनेट तथा पंचायत ज्ञान केंद्र समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

नियमानुसार कार्रवाई करने की सूचना डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि जिन पंचायतों में योजनाओं की प्रगति 10 फीसदी से कम ह...