गुमला, अक्टूबर 23 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के संदीप सिंह ने मारपीट कर घायल करने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ गुमला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में रामनगर निवासी करण देव, मनिया, आर्यन और गौरव शामिल हैं। प्राथमिकी के अनुसार 22 अक्टूबर की रात संदीप सिंह अपने होटल में थे। इसी दौरान चारों युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। संदीप ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...