Ghumla News: हैंडबॉल ट्रायल के लिए गुमला की पांच खिलाड़ी जमशेदपुर रवाना
गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: गुमला। नेशनल हैंडबॉल ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी गुमला की पांच बालिका खिलाड़ी जमशेदपुर रवाना हुईं। इनमें प्रीति कुमारी, अनामिका कुमारी, सुहानी कुमारी, सोनाली टोप्पो और प्रीति श्रेया टोप्पो शामिल हैं। खिलाड़ियां एकेडमी के निदेशक सह कोच सैयद जुन्नु रैन और मैनेजर हाफिजुर रहमान के नेतृत्व में रवाना हुईं। ट्रायल में सफल होने वाली खिलाड़ी पंजाब के संगरूर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।खिलाड़ियों के रवाना होने से एकेडमी में उत्साह है। कोच और प्रबंधन को उम्मीद है कि बालिकाएं ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर हासिल करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.