गुमला, जुलाई 23 -- Ghumla News: सिसई प्रतिनिधि रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा के सभागार में बुधवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान अखिल कुमार व सीताराम साहु ने जिला स्तर पर प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 3100, 2100 और 1100 रुपये का चेक प्रदान किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें कक्षा नौ के गौरव राज और कक्षा पांच की मानवी कुमारी ने जिला स्तर पर प्रथम, करिश्मा कुमारी ने द्वितीय तथा सनाया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व सिसई का नाम गौरवान्वित किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: हिन्दु...