गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि । हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की गुरदरी बॉक्साइट माइंस की ओर से सीएसआर के तहत सतत आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत गुरदरी पंचायत क्षेत्र के 59 स्वयं सहायता समूहों और किसानों के बीच 6,500 किलोग्राम आलू बीज का वितरण किया गया।कार्यक्रम में गुरदरी पंचायत की मुखिया पुष्पा चोरांठ, खान प्रबंधक विद्यासागर सिंह, सीएसआर अधिकारी राकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं, किसानों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक से आलू की खेती करने, बेहतर उत्पादन लेने तथा कृषि को आय का सशक्त माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया गया।हिंडाल्को की इस पहल से करीब 430 ग्रामीण महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगी। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह में 10 सदस्य शामिल हैं। इन समूहों द्वा...