गुमला, अगस्त 3 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि । हिंडालको की कुंजाम बॉक्साइट माइंस ने अपनी सीएसआर योजना के तहत कृषि विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए 130 महिला मंडल सदस्यों के बीच बरसाती आलू के उन्नत बीज वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम की देखरेख सीएसआर हेड नीरज कुमार के देख-रेख में आयोजित कार्यक्रम में खान प्रबंधक बांग्लपुरी कुमार, प्रदीप कुमार, सहायक प्रबंधक जय प्रकाश सिंह सहित सीएसआर टीम के मनोज कुमार, शुभम कुमार, ब्रह्मानंद जेना, उत्तम गांगुली एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होने ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने,बीजों का समुचित उपयोग करने और बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक पद्ध...