Ghumla News: हाथी प्रभावित 10 किसानों को 14 लाख दिया मुआवजा
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के विभिन्न गांवों में हाथियों के उत्पात से प्रभावित किसानों को वन विभाग ने राहत दी है। वन परिसर गुमला में हाथियों द्वारा घर और फसल को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में 10 किसानों के बीच करीब 14 लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया। चेक का वितरण प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा और वनरक्षी अकील अहमद ने किया। मुआवजा मिलने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लंबे समय से राशि का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत की सांस लेते हुए वन विभाग के प्रति आभार जताया। प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हाथियों से हुए नुकसान का विभाग लगातार आकलन कर रहा है। कुछ मामलों में मुआवजा वितरण में विलंब हुआ है, लेकिन प्रक्रिया पूरी कर पात्र किसानों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.