गुमला, अगस्त 9 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। आदर स्थित आत्म अनुसंधान केंद्र में रविवार को अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा रायगढ़ के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य व बीज वितरण शिविर लगाया गया। यह ट्रस्ट का 37वां स्वास्थ्य शिविर था। शिविर में करीब 160 मरीजों की जांच कर निःशुल्क उपचार और दवा दी गई। मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर भी जांचा गया। वहीं करीब 40 किसानों के बीच मूली, टमाटर, बोदी, करेला, लौकी और झींगा के बीज वितरित किए गए।डॉ सीमा प्रकाश, डॉ संजय प्रसाद, डॉ स्मृति और डॉ विकास रत्न ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। डॉ विद्यानिधि शर्मा ने मरीजों का बीपी और शुगर जांचा। शिविर के आयोजन में आत्म अनुसंधान केंद्र आदर और अघोरेश्वर भगवान राम सत्संग भवन रांची के सदस्यों का सहयोग रहा। व्यवस्थापक जगमोहन, महावीर, हरि महतो और बैजनाथ राम समेत अ...