Ghumla News: स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले समारोह की तैयारियों में जुटा प्रशासन
गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस-2026 समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीसी दिलेश्वर महत्तो और एसपी हारिस बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समारोह की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों तथा विधि-व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त की सुबह राष्ट्रनायकों एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण और परेड के बाद परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों एवं झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, विद्यालयों की सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नागरिक एकादश और प्रशासन एकादश के बीच फुटबॉल मैच भी आयोजित किया जाएगा।उपायु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.