गुमला, अक्टूबर 2 -- Ghumla News: सिसई। कुम्हार मोड़ स्थित आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय परिसर से निकली प्रभात फेरी कुम्हार मोड़, डुमरटोली, माघी रोड, थाना रोड और मेन रोड से होकर गुजरी। छात्राओं ने लोगों से आसपास साफ-सफाई रखने और गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। प्रधानाचार्या कविता तिर्की के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी में शिक्षिका फिजी कुमारी महतो, नीलम कच्छप, उमा श्रीबाड़ा, फूल कुमारी, मोहिनी नाग, रेबेका टुडू समेत शिक्षक और छात्राएं शामिल थीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: जयंती पर स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...