गुमला, सितम्बर 10 -- Ghumla News: गुमला। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय गुमला के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाला। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली को प्रभारी प्राचार्या शीला तिग्गा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जुलूस विद्यालय परिसर से निकलकर करमटोली नगर क्षेत्र तक पहुंचा। इस दौरान विद्यार्थी हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने सब रोगों की एक दवाई, हर घर में साफ-सफाई जैसे नारों के साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।मौके पर शिक्षक पवन कुमार उरांव, रंजीत उरांव, जितेंद्र कुमार, सोमेंद्र दहांगा और दिव्य ज्योति कुमारी समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।

हिं...