Ghumla News: स्कूल जाने के दौरान पहाड़ से गिरे शिक्षक, मौत
गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिक्षक महावीर असुर के आकस्मिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है। वे पोलपोल पाठ गांव के निवासी थे और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामझरिया में पदस्थापित थे। इससे पहले उन्होंने हपाद में भी सेवा दी थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को महावीर असुर विद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में पहाड़ चढने के दौरान पैर फिसलने के अचानक गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों और परिचितों में शोक छा गया।अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.