गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। आदर मंडल के दिरगांव शक्ति केंद्र अंतर्गत तुसगांव बूथ में भाजपा की बैठक हुई। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भिखारी भगत ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं समझें और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जो...