गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी रोहित लकड़ा से सेकेंड हैंड कार दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रोहित लकड़ा ने गुरुवार को गुमला थाना में आवेदन देकर अर्पण लकड़ा और विनित खाखा को आरोपित बनाया है। आवेदन के अनुसार, दोनों आरोपितों ने सेकेंड हैंड कार दिलाने का भरोसा देकर दो जून 2026 को रोहित से 60 हजार रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद आरोपितों ने न तो कार उपलब्ध कराई और न ही रकम वापस की। काफी समय बीतने के बाद रोहित ने जब अपने रुपये लौटाने की मांग की, तो आरोपितों ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया।इसके बाद रोहित ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी रकम वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन के आध...