Ghumla News: सुकन्या योजना की राशि दिलाने के नाम पर 46 हजार की ठगी
गुमला, अक्टूबर 26 -- Ghumla News: गुमला। बैंक कॉलोनी निवासी शोभा कुमारी गोप साइबर ठगी की शिकार हो गईं। ठगों ने सुकन्या योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर उनके खाते से 45,980 रुपये निकाल लिए। पीड़िता के अनुसार, 22 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने खुद को बसिया सीडीपीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर व्हाट्सऐप पर स्कैनर भेजा और फोनपे खोलने को कहा। इस दौरान ओटीपी साझा करते ही खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में राशि निकाल ली गई। पीड़िता ने सोमवार को गुमला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई और पैसे वापस दिलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.