Ghumla News: सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कोच बनीं अंकिता तिवारी
गुमला, नवम्बर 10 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जिले की तीरंदाजी कोच अंकिता तिवारी को सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का कोच नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 18 नवंबर तक मेघालय के शिलांग में होगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंकिता खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देंगी। अंकिता तिवारी इससे पहले भी मिनी नेशनल और स्कूल नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में कोच की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन में झारखंड के तीरंदाजों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। सीनियर नेशनल के लिए कोच नियुक्त होने पर अंकिता ने झारखंड तीरंदाजी संघ और रांची जिला तीरंदाजी संघ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।अंकिता की इस उपलब्धि से जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.