गुमला, अक्टूबर 28 -- Ghumla News: सिसई प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के पडरिया गांव स्थित सियार डांड़ के पास बुधवार सुबह आम के पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।सिसई थाना के एसआई राघवेंद्र कुमार के अनुसार बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सियार डाड़ के पास आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और पंचनामा तैयार करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।इसके बाद शव को पहचान के लिए गुमला स्थित शीतगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। उसकी मौत कि...