गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के बसिया रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुमला थाना क्षेत्र के रेकमा गांव निवासी पंडरा उरांव के पुत्र रोहित उरांव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि रोहित रविवार शाम अपने गांव से बाइक पर सवार होकर सिसई आ रहा था। इसी दौरान बसिया रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस...