गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: सिसई। सिसई पुलिस ने सोमवार को अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। जांच के क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाते करीब 20 से 25 चालक पकड़े गए। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से 100-100 रुपये जुर्माना वसूल किया और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष हेलमेट जांच अभियान, 26 वाहनों से 48,500 रुपये जुर्माना थानेदार निरज कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ...