Ghumla News: सिसई के दो गांवों में बहाल हुई बिजली आपूर्ति
गुमला, जुलाई 29 -- Ghumla News: सिसई । प्रखंड के मंगलो टंगराटोली और बरगांव टंगरा टोली में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिली। मंगलो टंगराटोली में करीब एक माह से जला ट्रांसफार्मर समाजसेवी रोहित शर्मा की पहल पर तीन दिनों के भीतर बदल दिया गया। बुधवार को बजरंग दल अध्यक्ष पंकज साहू और रोहित शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए आभार जताया।वहीं बरगांव टंगरा टोली में विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे 15 दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो नेता मो. उमर फारूक अंसारी और प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाकिर अली ने किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: 10 वर्षों से लो वोल्टेज झेल रहे टड़ियापार के ग्रामीण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.