गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। दीपावली के दूसरे दिन टंगरा टोली स्थित टंगरा के समीप लगने वाले पारंपरिक डायर जतरा की तैयारी शुरू हो गई है। जतरा के आयोजन और कमेटी गठन को लेकर पड़हा अध्यक्ष लघुवा उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी जतरा धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। सात पड़हा के लोग पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ जुटेंगे और अपनी सभ्यता-संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।बैठक में मडुवा कच्छप ने कहा कि जतरा और डायर का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में किया जाएगा। जतरा पूर्वजों की देन है, इसलिए इसकी परंपरा और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जतरा के आसपास शराब-हड़िया की बिक्री नहीं करने और नशे की हालत में शामिल नहीं होने की अपील की।बैठक में सर्वसम्मति से लघुवा उरांव को अध्यक्ष, जुगल उरांव को सचिव,...