गुमला, जुलाई 26 -- Ghumla News: गुमला। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश के छह मामले सामने आए हैं। इनमें डुमरडीह के टुकुटोली निवासी 26 वर्षीय श्वेता कुमारी, घाघरा के नवाडीह निवासी 18 वर्षीय सीमा कुमारी, हेसाग के टुडूरमा निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र कुम्हार, सिसई के लकिया निवासी 30 वर्षीय तारामुनि कुमारी, आदर भंडार टोली निवासी 23 वर्षीय राजू उरांव तथा देवाकी खपरा टोली निवासी 37 वर्षीय रोपनी उरांव शामिल हैं। सर्पदंश के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...