Ghumla News: ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
गुमला, अगस्त 12 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नवाटोली निवासी 26 वर्षीय सूरज उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे उर्मी चौक के समीप हुई। जानकारी के अनुसार सूरज अपने ससुराल सिसई थाना क्षेत्र के पंडरानी गांव जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के चाचा जगरनाथ उरांव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार सूरज की शादी हो चुकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.