Ghumla News: सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के कोयंजारा बरटोली गांव में सर्पदंश से 10 वर्षीय संजीता कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता कान्हू खड़िया ने बताया कि रविवार रात संजीता घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। शुरुआत में परिजन उसकी हालत पर नजर रखे रहे, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती गई। सोमवार सुबह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची की असामयिक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.