गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: गुमला। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दाग गांव में रविवार सुबह धान काटने जा रही 35 वर्षीय सुशांति कुमारी को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुशांति कुमारी रविवार सुबह धान काटने के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से महिला हुई अचेत महिला की स्थिति को देखते हुए परिजन बिना देर किए उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महि...