गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई,जबकि पांच अन्य की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र स्थित लोंगरा गांव निवासी 16 वर्षीय बलराम सिंह के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एक ही दिन में सर्पदंश से पीड़ित 5 मरीज पहुंचे सदर अस्पतालघटना का विवरण परिजनों के अनुसार खाना खाने के बाद बलराम अपने कमरे में सो गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर बुधवार सुबह उसे रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अन्य पीड़ित सूच...