गुमला, सितम्बर 23 -- Ghumla News: गुमला। सदर अस्पताल के मरीज वार्ड से मंगलवार देर रात अज्ञात चोर ने एक मोबाइल चोरी कर लिया। इस संबंध में प्रदीप उरांव ने बुधवार को सदर थाना में आवेदन देकर मोबाइल बरामद करने और चोर की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार प्रदीप उरांव ने 19 सितंबर को तबीयत खराब होने पर अपने बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका इलाज मरीज वार्ड में चल रहा है। मंगलवार देर रात वार्ड में मरीज और उनके परिजन सो रहे थे। इसी दौरान चोर वार्ड में घुसा और प्रदीप उरांव का मोबाइल लेकर फरार हो गया।सुबह नींद खुलने पर मोबाइल गायब मिला। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...