Ghumla News: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर
गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: गुमला। शहर के टावर चौक स्थित मंत्री स्टोर के समीप रविवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में बाइक सवार चेटर चाहा निवासी 38 वर्षीय विकास कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।जानकारी के अनुसार विकास कुमार सोनी बाइक से शहर में सामान लेने आए थे। सामान लेकर घर लौटने के दौरान टावर चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार का चालक अचानक दरवाजा खोल दिया। अचानक दरवाजा खुलने से बाइक सवार संभल नहीं सके और सीधे कार के दरवाजे से टकरा गए। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। इधर, हादसे के बाद कार चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.