Ghumla News: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, रेलवे में नौकरी मिलने की खुशी मातम में बदली
गुमला, अक्टूबर 26 -- सिसई में सड़क हादसा Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। रेलवे में नौकरी मिलने के बाद ज्वाइन करने की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय प्रेम कुमार मान की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार देर रात सिसई थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित कार्तिक स्कूल मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में प्रेम की जान चली गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेम परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी शोक का माहौल है। मृतक भदौली मांडा डाड़ निवासी सदान मान का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, प्रेम ने हाल ही में नवोदय विद्यालय से पढ़ाई पूरी की थी। उसका रेलवे ग्रुप डी में चयन हुआ था और वह जल्द ही नौकरी ज्वाइन करने वाला था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं। पिता सिसई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.