गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के पालकोट रोड स्थित संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व बच्चों के बीच हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने बहन बनकर अपने सहपाठियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी,स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और पर्व की खुशियां साझा कीं। विद्यालय के निदेशक संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम,स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: आरके सफायर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन यह भी पढ़ें- Ghum...