Ghumla News: संत स्तानिस्लास को 6-1 से हराकर संत जोसेफ बना विजेता
गुमला, अक्टूबर 29 -- फाइनल में संत जोसेफ की शानदार जीत Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। संत जोसेफ स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिनी स्व. फादर बोसाइट और स्व. ब्रदर मोंटफोर्ट मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में संत जोसेफ मध्य विद्यालय कोनबीर नवाटोली ने संत स्तानिस्लास मध्य विद्यालय अघरमा को 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में कुल 13 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। विशिष्ट अतिथि ब्रदर सुशील टोप्पो मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. फादर बोसाइट और स्व.ब्रदर मोंटफोर्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस दौरान स्वागत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.