गुमला, जुलाई 26 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के संत अर्नोल्ड्स हाई स्कूल तुरबुंगा में आयोजित अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में संत पीयूष हाई स्कूल रामपुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान संत अर्नोल्ड्स हाई स्कूल तुरबुंगा को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सह कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बालिकाओ...