गुमला, अगस्त 25 -- Ghumla News: जारी प्रतिनिधि। संत पियुस जनता उच्च विद्यालय भिखमपुर में मंगलवार को विद्यालय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अधिष्ठाता फादर ग्रेगोरी कुल्लू रहे। मिस्सा पूजा में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत और स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें गीत,नृत्य,नाटक और वाद्य संगीत की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक ग्रेगोरी कुल्लू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन,शिक्षा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संत पियुस के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने शिक्षा और संस्कार ...