Ghumla News: संत पात्रिक हाईस्कूल का छात्र अर्पित 10 दिनों से लापता, तलाश जारी
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: बसिया। संत पात्रिक उच्च विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला 18 वर्षीय छात्र अर्पित सुरीन पिछले 10 दिनों से लापता है। परिजनों की शिकायत पर गुमला थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अर्पित सुरीन के पिता अलकसियुस सुरीन ग्राम लसिया किनीरकेला बसिया प्रखंड का निवासी है। वह संत पात्रिक उच्च विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों के अनुसार सात अगस्त को अर्पित ने चेचक होने की बात कहते हुए हॉस्टल प्रबंधन से घर जाने की छुट्टी मांगी थी। छुट्टी मिलने के बाद वह हॉस्टल से निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों, दोस्तों और गांव में उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.