Ghumla News: श्रमदान कर ग्रामीणों ने की टीसीबी की सफाई
गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: जारी। फादर हरमन बाखर बाबा की जयंती पर सोमवार को जारी पंचायत के कोकडीह गांव में डब्ल्यूओटीआर के तत्वावधान में श्रमदान दिवस मनाया गया। इसमें संस्था के अभिषेक वत्स, विजय नौरंगी, वसुंधरा सेवकों और करीब 74 ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर टीसीबी की सफाई की और जल व मृदा संरक्षण का संदेश दिया। अभिषेक वत्स ने कहा कि ग्रामीणों की सहभागिता से ही गांवों का स्थायी विकास संभव है। अंत में ग्रामीणों ने वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.