Ghumla News: शैलपुत्री फाउंडेशन स्कूल में डांडिया नृत्य प्रतियोगिता हुई
गुमला, अक्टूबर 18 -- Ghumla News: भरनो। शैलपुत्री फाउंडेशन स्कूल भरनो में शनिवार को नवरात्र के अवसर पर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने डांडिया की थाप पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक विनय केशरी, शिक्षक सुरेंद्र साहू, विकास गुप्ता, बिमला कुजूर, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी समेत सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीवान स्कूल में डांडिया रास की धूम यह भी पढ़ें- Simdega News: बचपन प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.