गुमला, अक्टूबर 14 -- Ghumla News: रायडीह। दशरथ चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पीएमश्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह के 250 विद्यार्थी बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। विद्यार्थी गुमला स्थित मात्स्यिकी महाविद्यालय और रागी प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण करेंगे। यहां उन्हें मछली पालन, मत्स्य उत्पादों और रागी से खाद्य पदार्थ बनाने की तकनीक की जानकारी मिलेगी। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना है। दूसरे चरण में गुरुवार को भी 250 विद्यार्थियों को भ्रमण पर ले जाया जाएगा। मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार, ट्रस्ट के अमित कुमार, सुनीता कुमारी और शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...