गुमला, सितम्बर 6 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। लक्ष्य फिजिकल एकेडमी में रविवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष शाकुन्तला उरांव और विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी दिनेश कुमार व रविंद्र भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत किए तथा आभार व्यक्त किया। शकुन्तला उरांव ने कहा कि शिक्षक ज्ञान देने के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन व मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की। थाना प्रभारी ने भी जिम्मेदारी और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। डायरेक्टर नेल्सन भगत ने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ...