गुमला, सितम्बर 10 -- Ghumla News: घाघरा।सर्वेश्वरी बाल मंदिर स्कूल में शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने अघोरेश्वर भगवान राम और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।सर्वेश्वरी समूह घाघरा शाखा के उपाध्यक्ष अनंत कुमार पांडे ने कहा कि शिक्षक दिवस गुरु-शिष्य के स्नेह और सम्मान का प्रतीक है। महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं, जो निस्वार्थ भाव से बच्चों को सही राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं।समूह के वरिष्ठ सदस्य हरिहर महापात्र ने कहा कि जिस तरह खदान से निकले बेडौल हीरे को जौहरी तराशकर सुंदर रूप देता है, उसी तरह शिक्षक बच्चों को तराशकर उनका व्यक्तित्व न...