गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। छात्रवृत्ति का भुगतान लंबित, बुनियादी सुविधाओं की कमी और शिक्षकों के अभाव से नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को कार्तिक उरांव महाविद्यालय (केओ कॉलेज) में जमकर विरोध जताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने करीब चार घंटे तक कॉलेज का मुख्य गेट बंद रखा। इससे कॉलेज में आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने प्राचार्य के समक्ष अपनी मांगें रखीं और समस्याओं के समाधान की मांग की। विद्यार्थियों का कहना था कि कॉलेज में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और शौचालयों की उचित व्यवस्था नहीं है। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति करने और बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शन ...