गुमला, जुलाई 8 -- Ghumla News: जारी प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी 22 वर्षीय शमशाद खान उर्फ बबलू को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उस पर 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया ,तो आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी बीच चार जुलाई को उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने जारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में साड़ी और कपड़ों की दुकान लगाता है। पीड़िता के अनुसार दोनों की पहचान तब हुई थी,ज...