गुमला, अगस्त 2 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के शांति नगर स्थित अनिल साहू के घर में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग किशोरी को हिरासत में लिया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे रविवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

पारिवारिक स्थिति वहीं छापेमारी के दौरान किशोरी के माता-पिता मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार शांति नगर इलाके में लंबे समय से अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित घर में छापेमारी की।

बरामदगी और कार्रवाई तलाशी के दौरान करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद पुलिस ने मादक पदार्थ से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ...