Ghumla News: शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में संत पात्रिक गुमला बना चैंपियन
गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। संत आर्नोल्ड उच्च विद्यालय तुरबुंगा में आयोजित 14वीं शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति अंतर विद्यालय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में संत पात्रिक उच्च विद्यालय गुमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संत जूड्स उच्च विद्यालय नौडीहा को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बरवे उच्च विद्यालय चैनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो तथा विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.