गुमला, अक्टूबर 10 -- शहीद फेदलिस एक्का को श्रद्धांजलि Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। श्रीलंका में शांति सेना के रूप में तैनात रहे और वर्ष 1987 में लिट्टे (एलटीटीई) से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पालकोट थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी सीआरपीएफ जवान फेदलिस एक्का को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। देवगांव स्थित उनके स्मारक स्थल पर सीआरपीएफ की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ 158वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सुमित कुमार, बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी, सर्किल इंस्पेक्टर गुलशन भेंगरा व सीआरपीएफ के एसआई राघवेंद्र और आमोद कुमार सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया। मौके पर डिप्टी कमांडेंट सुमित कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ अपने शहीदों और उनके परिजनों को कभी नहीं भूलती। शहीद फेदलिस एक्का देवगांव के वीर ...