गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के नगफेनी निवासी रतिया उरांव ने अपने दामाद संजय खड़िया के खिलाफ मारपीट की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी को लाने पतिया गांव स्थित उसके ससुराल गए थे। इसी दौरान दामाद संजय खड़िया कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचा और बिना किसी बात के उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में रतिया उरांव को चोट लगी। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। सदर अस्पताल के सोलर सिस्टम से पांच लाख के तार चोरीगुमला। सदर अस्पताल के सोलर सिस्टम से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के विद्युत तार और अर्थिंग वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना नौ जुलाई की शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को तब हुई, जब पैथोलॉजी जांच घर में बिजली समस्या के बाद लाइन...