गुमला, अगस्त 12 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की सातवीं मासिक बैठक बस स्टैंड स्थित विनायक होटल में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एफजेसीसीआई सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। इसके बाद व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चेंबर की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा के मुद्दे बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए फूड सेफ्टी विभाग, माप-तौल विभाग, उद्योग विभाग और विशेष रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं रखकर उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।

स्वतंत्र...